थाना सदर बाजार क्षेत्र में भ्रमण करते एसपी राजेश द्विवेदी व अन्य अधिकारी। स्रोत : मीडिया सेल
- फोटो : डीह रजबाहा से निकली जगतपुर माइनर में उगी झाड़ियां।
शाहजहांपुर। लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने पुलिस अधिकारियों के साथ सोमवार शाम को पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने लोगों से संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
सदर बाजार क्षेत्र में गश्त के दौरान एसपी ने मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों, प्रमुख चौराहों एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने अधीनस्थों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में नियमित पैदल गश्त एवं रात्रिकालीन पेट्रोलिंग अनिवार्य रूप से की जाए।
संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और वस्तुओं पर सतर्क निगरानी रखी जाए। बीट स्तर पर पुलिस की उपस्थिति व सक्रियता बढ़ाई जाए। एसपी ने गश्त के दौरान लोगों से बातचीत की और सहयोग की अपील की। एसपी ने कहा कि लोग डायल-112 पर सूचना दें, पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचेगी। इस दौरान एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, सीओ सिटी पंकज पंत आदि मौजूद रहे।