कांट। मरहैया गांव निवासी 50 वर्षीय अंजुम व उनके 28 वर्षीय बेटे अनवर की हादसे में मौत होने के बाद सोमवार को उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। मां-बेटे का जनाजा एक साथ उठा। उन्हें मोहल्ले के पास कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
निगोही में दावत से लौटते समय शनिवार की रात अनवर की कार टिकरी चौकी के पास पलटने से वह घायल हो गए थे। उनकी हालत गंभीर होने पर रविवार को परिजन एंबुलेंस से लखनऊ ले जा रहे थे। उनके साथ मां अंजुम व चाचा रशीद, मामा पप्पू भी थे। उचौलिया के पास टूरिस्ट बस की टक्कर लगने से एंबुलेंस पलट गई और मां-बेटे की मौत हो गई थी। सोमवार को मां बेटे का जनाजा एक साथ उठाया गया। गमगीन माहौल में कब्रिस्तान में दोनों को सुपर्द-ए-खाक किया गया। संवाद