फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आईएमए की नई टीम ने लिया जनस्वास्थ्य का संकल्प

विज्ञापन
आईएमए के नए अध्यक्ष बने डॉ. नीरज अग्रवाल और सचिव डॉ. अ​भिनव रस्तोगी। स्रोत: संगठन - फोटो : 1
विज्ञापन
शाहजहांपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की स्थानीय शाखा के वार्षिक चुनाव संपन्न हो गए हैं। चुनाव अधिकारी डॉ. मुनीश चंद्र और डॉ. जेएम सक्सेना के निर्देशन में वर्ष 2026-27 की नई टीम का एलान किया गया। इस बार आईएमए के अध्यक्ष की कमान डॉ. नीरज अग्रवाल को सौंपी गई है।
विज्ञापन

डॉ. पुनीत टंडन को सचिव और डॉ. अभिनव रस्तोगी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। चुनाव संपन्न होने के बाद नई कार्यकारिणी ने बैठक कर चिकित्सा क्षेत्र में आ रही चुनौतियों पर चर्चा की। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि संगठन न सिर्फ डॉक्टरों के अधिकारों के लिए मुस्तैदी से खड़ा रहेगा, बल्कि आम जनता के स्वास्थ्य स्तर को सुधारने के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता अभियान भी चलाएगा। वहीं, परिणामों की घोषणा के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें