फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहाँपुर: उधड़ी सड़कों पर अवैध पार्किंग... जाम तो लगेगा ही

Tue, 21 Feb 2023 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर के कचहरी मार्ग पर खड़ी बाइकों से लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यातायात पुलिस ने नगर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रविवार को अस्पताल संचालकों, बैकेट हॉल स्वामियों समेत तमाम लोगों को बुलाकर बैठक की थी। सभी ने सहयोग का वादा भी किया, लेकिन अगले दिन ही यातायात व्यवस्था ध्वस्त नजर आई। नगर के पार्किंगस्थल सूने नजर आए, जबकि सड़कों पर जाम मिला। ऊपर से सीवर लाइन डालने के लिए खोदी गईं सड़कों ने भी लोगों का रास्ता रोका। होली के लिए खरीदारी करने बाजार आ रहे लोग जाम से परेशान हैं।
विज्ञापन

नगर में कई बड़े होटल, अस्पताल और अन्य प्रतिष्ठानों के बाहर भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। लोग सड़कों पर गाड़ी खड़ी कर चले जाते हैं। इसके चलते अक्सर जाम लग जाता है। रविवार को यातायात पुलिस ने डॉक्टर, होटल स्वामी और बैकेट हॉल संचालकों को बुलाकर सहयोग मांगा। उनसे पार्किंग की व्यवस्था कराने की अपील की। अधिकारियों के सहमति देने के बाद भी व्यवस्था पहले की तरह रही।
कच्चा कटरा मोड़ पर अस्पतालों के बाहर बाइक, कार और एंबुलेंस खड़ी नजर आईं। इसी तरह सदर बाजार में बाइकें दुकानों के बाहर खड़ी होने से लोग जाम से जूझते रहे। कचहरी जाने वाले रास्ते पर आधी सड़क घेरकर बाइकें खड़ी मिली। सबसे ज्यादा कच्चा कटरा से चारखंभा जाने वाली रोड का हाल खराब रहा। शनिवार-रविवार को अवकाश होने के चलते सोमवार को तहसील दिवस होने पर वाहन सड़कों पर खड़े होने से लोग जाम में फंसे रहे। ऊपर से स्कूल की बस के गुजरने से लोगों का निकलना दूभर हो गया।
विज्ञापन


ये हैं नगर निगम की पार्किंग
गोविंदगंज-ओवरब्रिज के नीचे बनी पार्किंग पहले दिन से नहीं चल सकीं।
जेल के पीछे-इस पार्किंग में गिने-चुने वाहन ही खड़े होते हैं। व्यापारी दुकानों के सामने गाड़ी खड़ी कर लेते हैं।
शहीद द्वार-सदर बाजार और पार्किंग स्थल की दूरी अधिक होने के कारण लोग वाहन खड़े करने से कतराते हैं।
कचहरी-अधिकतर वकीलों के वाहन खड़े होते हैं। वादकारी व अन्य लोग सड़कों पर वाहन खड़ा कर चले जाते हैं।
राजकीय मेडिकल कॉलेज-इस पार्किंग का इस्तेमाल दूर-दराज से आने वाले मरीज और तीमारदार करते हैं।
-
इतने होते हैं चालान
-250 चालान आईटीएमएस के जरिये प्रतिदिन हो रहे।
-100 से 150 चालान पुलिस कर्मियों के द्वारा किए जा रहे।
-13 चौराहों पर आईटीएमएस लगाया गया है।
-03 पर ही ऑनलाइन चालान को शुरू किया गया।
-41 करोड़ रुपये आईटीएमएस पर किया खर्च

सड़क पर खोदाई, घंटाघर जाने वाला रोड भी बंद
-लाल इमली चौराहे से सुभाषनगर जाने वाले रोड की मरम्मत नहीं कराई गई। इसके बाद भी उस्मानबाग चौकी से घंटाघर जाने वाले रोड की खोदाई शुरू कर दी गई। यह रोड बंद कर जेसीबी से खोदाई की जा रही है। ऐसे में लोगों को गलियों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहां भी उन्हें जाम से जूझना पड़ रहा। होली की खरीदारी करने आने वालों को बाजार तक पहुंचना दूभर हो गया है।
-
-व्यापारियों से समन्वय स्थापित कर प्रशासन के अधिकारियों के साथ वाहनों को पार्किंग स्थल पर खड़ा कराने का काम कराएंगे, जिससे लोगों को जाम से निजात मिल सकें। - संतोष शर्मा, नगर आयुक्त।
-
-होटल स्वामियों, डॉक्टर आदि के साथ बैठक की है। उनसे पार्किंग की व्यवस्था करने का कहा गया। पार्किंग ना होने पर वाहनों को व्यवस्थित करने को कर्मचारी की नियुक्ति के निर्देश दिए हैं। - चंद्र किरण यादव, ट्रैफिक प्रभारी।

शाहजहांपुर के कचहरी मार्ग पर खड़ी बाइकों से लगा जाम। संवाद

शाहजहांपुर के कचहरी मार्ग पर खड़ी बाइकों से लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें