फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुटार पुलिस ने पकड़ी अवैध शस्त्र फैक्टरी

विज्ञापन
खुटार में अवैध शस्‍त्रों के साथ पकड़े गए आरोपी। संवाद - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। खुटार पुलिस ने एक बाग में अवैध हथियार बना रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने कई तमंचे, हथियार बनाने के उपकरण आदि बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 12 नवंबर को खुटार थाना प्रभारी मनोज कुमार त्यागी को सूचना मिली कि खुटार के मोहल्ला रायटोला निवासी रामऔतार शर्मा उर्फ कालिया और मोहल्ला गांधीनगर निवासी शिवप्रसाद त्रिवेदी उर्फ पटवारी खुटार से बनकटा जाने वाले मार्ग पर बाग में अवैध हथियार बना रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने सूचना के आधार पर दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया। मौके से सात तमंचे, दो कारतूस, लोहे की प्लेट, दो रेती, आरी, हथौड़ी, तमंचे की आठ नाल, सहित तमाम उपकरण बरामद किए। दोनों को थाने लाकर पूछताछ करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से दोनों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि रामऔतार उर्फ कालिया हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। वह मूलरूप से जनपद लखीमपुर के थाना हैदराबाद के गांव भइर्दयां ग्रंट लंदनपुर का रहने वाला है।
कई वर्ष से खुटार के मोहल्ला रायटोला में मकान बनाकर रह रहा है। उसने अवैध हथियार बनाने का काम सीखकर गन हाउस पर दिखावे के लिए नौकरी कर ली और घर में अवैध असलाह फैक्टरी का संचालन करने लगा। रामऔतार लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बरेली के ग्राहकों को दो हजार से पांच हजार रुपये मे तमंचा बेचता है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर में तमंचे इस कारण नहीं बेचता है कि उसके बारे में लोगों को पता न लग सके। पुलिस को गुमराह करने के लिए वह घर पर बढ़ईगिरी का काम भी करता है। रामऔतार को 08 अप्रैल 2021 को भी शस्त्र बनाते समय पकड़कर जेल भेजा गया था। जेल से जमानत पर आने के बाद वह फिर से शस्त्र बनाने लगा। दूसरा आरोपी शिवप्रसाद त्रिवेदी उर्फ पटवारी पहले वाहन चालक था, लेकिन ज्यादा रुपये कमाने के लालच में वह रामऔतार के साथ मिलकर क्षेत्र में अवैध हथियारों की बिक्री करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें