फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युगांडा के राष्ट्रपति ने आईआईए को दिया उद्योगों में पूरी सहायता का आश्वासन

विज्ञापन
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मु - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। युगांडा दौरे पर गए इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी से मुलाकात की। आईआईए के पदाधिकारियों को युगांडा के राष्ट्रपति ने उद्योग लगाने के लिए पूरी सहायता देने का आश्वासन दिया। उद्योगों को टैक्स में छूट देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

आईआईए का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल की अगुवाई में ‘इंडिया-युगांडा एसएमई ट्रेड कनेक्ट’ की पहल के तहत युगांडा में बिजनेस विजिट पर है। प्रतिनिधिमंडल की बृहस्पतिवार को युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी के साथ बैठक हुई। इसमें युगांडा के राष्ट्रपति के साथ अन्य मंत्री भी मौजूद रहे। आईआईए अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने युगांडा के विभिन्न मंत्रिमंडल, प्रशासनिक अधिकारीगण व मेयर को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह व्यावसायिक बातचीत निश्चित रूप से भारत और युगांडा के बीच आर्थिक सहयोग और विकास के लिए फायदेमंद होगी।
राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी ने कहा कि युगांडा में निवेश के लिए पर्याप्त क्षेत्र है। इनका लाभ आईआईए के प्रतिनिधियों द्वारा उठाया जा सकता है। आईआईए प्रतिनिधिमंडल द्वारा औद्योगिक निवेश के अवसरों को तलाशने के लिए मुबेंदे, फोर्ट पोर्टल, नटोरोको, कसेसे, म्बारारा, मकासा, कबाले, मसिंदी, गुलू, न्वोया, जीन्जा, म्बले, कप्चोर्वा, सोरोती, टोरोरो आदि क्षेत्रों में दौरा किया। अशोक अग्रवाल ने बताया कि यह दौरा युगांडा-भारत के बीच व्यापार के नए आयाम स्थापित करेगा। युगांडा के राष्ट्रपति ने निर्यात शुल्क, बिजली, जमीन अधिग्रहण में छूट का प्रस्ताव रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें