फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हाईवे पर तेज चलाया वाहन तो कट जाएगा चालान

विज्ञापन
शाहजहांपुर में हाईवे पर स्पीड गन से चे​किंग करते टीएसआई विनय पांडेय। स्रोत: यातायात पुलिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हाईवे पर तेज गति से चलने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है। हाईवे पर कई स्थानों पर चेकिंग के साथ ही स्पीड लेजर गन से वाहनों के चालान काटे जाने लगे हैं। हादसों को रोकने के लिए यातायात पुलिस ने कदम उठाया है।
विज्ञापन

लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुर्री चौकी से मीरानपुर कटरा के हुलासनगरा रेलवे फाटक तक जिले में सबसे ज्यादा हादसे होते हैं। इस मार्ग पर कई जगह पर ब्लैक स्पॉट चिह्नित हैं, साथ ही अवैध कट भी हादसे की वजह बन रहे हैं। यातायात पुलिस ने अधिक गति से चलने वाले वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए अभियान शुरू किया है। प्रतिदिन चेकिंग अभियान चलाकर चालान काटे जा रहे हैं। टीएसआई विनय पांडेय ने बताया कि सप्ताह में लगभग दो सौ चालान हाईवे पर किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें