फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले 80 बीएलओ को डीएम ने किया सम्मानित

विज्ञापन
बीएलओ को मोबाइल फोन देकर सम्मानित करते डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह। स्रोत: सूचना विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कलक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में 30 नवंबर तक उत्कृष्ट कार्य करने वाले 80 बीएलओ का लॉटरी के माध्यम से नाम चयन कर बुधवार को सम्मानित किया। 20 बीएलओ को मोबाइल फोन एवं 60 बीएलओ को दो-दो हजार रुपये की नकद धनराशि दी गई।
विज्ञापन

प्रत्येक विधानसभा से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10-10 बीएलओ को चुना गया। डीएम ने सभी बीएलओ से कहा कि 18 दिसंबर को अपने-अपने बूथों पर एएसडी मतदाताओं की सूची अच्छे से पढ़कर सुनाएं और नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा करें।
डीएम ने कहा कि बीएलओ कार्य में सबसे अच्छा प्रदर्शन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह से विभागीय कार्य करते रहेंगे तो प्रदेश में जनपद प्रथम स्थान पर रहेगा। इस दौरान एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें