शाहजहांपुर में हाईवे पर स्पीड गन से चेकिंग करते टीएसआई विनय पांडेय। स्रोत: यातायात पुलिस
शाहजहांपुर। हाईवे पर तेज गति से चलने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है। हाईवे पर कई स्थानों पर चेकिंग के साथ ही स्पीड लेजर गन से वाहनों के चालान काटे जाने लगे हैं। हादसों को रोकने के लिए यातायात पुलिस ने कदम उठाया है।
लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुर्री चौकी से मीरानपुर कटरा के हुलासनगरा रेलवे फाटक तक जिले में सबसे ज्यादा हादसे होते हैं। इस मार्ग पर कई जगह पर ब्लैक स्पॉट चिह्नित हैं, साथ ही अवैध कट भी हादसे की वजह बन रहे हैं। यातायात पुलिस ने अधिक गति से चलने वाले वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए अभियान शुरू किया है। प्रतिदिन चेकिंग अभियान चलाकर चालान काटे जा रहे हैं। टीएसआई विनय पांडेय ने बताया कि सप्ताह में लगभग दो सौ चालान हाईवे पर किए जाते हैं।