फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद से बदतर हैं यूपी के हालात: चंद्र मोहन

Sun, 29 Mar 2015 11:12 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्र मोहन ने कहा है कि यूपी के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं, इस दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति के लिए सीधे तौर पर सपा सरकार ही जिम्मेदार है।
विज्ञापन

वह बाबा विश्वनाथ यात्री निवास में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। चंद्र मोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री की हठधर्मिता ही है कि एक ओर किसान फसलें बर्बाद होने के कारण आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है, वहीं मुख्यमंत्री इसे मानने को भी तैयार नहीं हैं। सरकार और मुख्यमंत्री का व्यवहार जनहितकारी नहीं है। सरकार वायदों पर खरी नहीं उतर रही है, कानून व्यवस्था पंगु हो चुकी है। राजधानी में ही एटीएम लूटे जा रहे हैं, तो अन्य हिस्सों में क्या हो रहा होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
कहा: ईमानदार और योग्य अधिकारियों को काम के लिए माहौल नहीं मिल रहा है। सरकार मेट्रो की तो बात करती है, लेकिन परिवहन निगम की जर्जर बसाें की ओर उसका कोई ध्यान नहीं है। इस समय सरकार काले दौर से गुजर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय भाजपा है और जनता को भाजपा से ही उम्मीदें भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें