फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजसेवी शिव प्रसाद को श्रद्धांजलि

Sun, 29 Mar 2015 11:11 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेठ घराने के आदर्श पुरुष एवं समाजसेवी शिव प्रसाद सेठ की 32वीं पुण्यतिथि रविवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर मुमुक्षु आश्रम स्थित काशी कुटी में धार्मिक अनुष्ठान किया गया।
विज्ञापन

परिवार के अलावा समाज के अन्य गणमान्यों ने इस अवसर पर काशी कुटी पहुंचकर समाजसेवी शिव प्रसाद सेठ को याद किया और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान प्रार्थना के बाद भजन हुए और बाद में गीता पाठ और सत्संग का आयोजन किया गया। रामाश्रम सत्संग मथुरा से जुड़े परम भागवत पंडित मिहीलाल के वयोवृद्ध शिष्य रघुवर दयाल अग्रवाल ने बताया कि शिव प्रसाद सेठ भी पंडित जी के परम शिष्य थे। उन्हीं की प्रेरणा से सेठजी ने समाजसेवा के क्षेत्र में नया मुकाम हासिल किया। उनकी चौखट से कभी कोई याचक खाली हाथ नहीं लौटा, जिसने जो मांगा, वह सेठ जी से झोली में लेकर ही लौटा।
इस अवसर पर निर्भय चंद्र सेठ उर्फ जापान बाबू, प्रमोद चंद्र सेठ, सुबोध चंद्र सेठ, मीरा सेठ आदि ने भी विचार रखते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि सभा में शोभा सेठ, हर्ष चंद्र सेठ, अच्युत सेठ, सुधीर सेठ, दिनेश सेठ, राकेश सेठ, दीपक सेठ, अनीता सेठ समेत बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे। अंत में प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें