फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश कम हो तो भी बढ़ती है गन्ने की मिठास

Wed, 12 Aug 2015 09:18 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश कम होने पर भी गन्ने की ‘मिठासÓ बढ़ जाती है। साथ ही पैदावार पर भी कोई खास प्रभाव नहीं पड़ता है। इससे गन्ना किसानों को कम बारिश होने की चिंता में परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

बादल छाने के बावजूद बारिश न होने से किसानों को मायूसी होने लगी है, क्योंकि धान एवं अन्य फसलों में किसानों को अधिक सिंचाई करनी पड़ रही है। कम बारिश होने के बावजूद गन्ना किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इससे गन्ने की फसल और चीनी रिकवरी पर प्रभाव नहीं पड़ेगा। इस संबंध में गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक मनमोहन सिंह का कहना है कि वर्ष 2001 से लेकर अब तक सबसे कम बारिश 2014 में हुई है, जबकि चीनी रिकवरी अन्य वर्षों की तुलना में बेहतर रही। कहा कि वर्ष 2014 में 9.54 फीसदी चीनी रिकवरी हुई। मनमोहन ने कहा कि गन्ने को अधिक पानी की जरूरत नहीं होती है। कहा कि इस वर्ष जुलाई के अंत तक 511 मिलीलीटर बारिश हो चुकी है। जबकि अगस्त में करीब 68 मिलीलीटर बारिश हुई। इतनी बारिश गन्ने के लिए पर्याप्त है। इसलिए गन्ना किसानों को बारिश कम होने पर चिंतित होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन



 वर्ष               बारिश
2005    ब        966 एमएम
2006            888 एमएम  
2007           1129 एमएम
2008           1476 एमएम
2009           1228 एमएम
2010           1296 एमएम
2011            872 एमएम
2012           1112 एमएम
2013           1316 एमएम
2014            596 एमएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें