एसडीएम रिंकू सिंह राही ने कान पकड़कर लगाई थी उठक-बैठक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसडीएम की उठक-बैठक का वीडियो वायरल होने के बाद मामला देशभर में चर्चा का विषय बन गया है। शासन स्तर से भी मामले का संज्ञान लेकर पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी गई थी। रिपोर्ट मिलने के बाद रिंकू सिंह राही को एसडीएम पद से हटाकर राजस्व परिषद लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया है।
रिंकू सिंह ने दी ये प्रतिक्रिया
रिंकू सिंह राही ने तबादले की पुष्टि करते हुए कहा कि तहसील में सफाई की जिम्मेदारी एसडीएम की नहीं होती है। इसके अलावा उनका ज्वाइनिंग के बाद पहला दिन था। ऐसे में उनकी गलती न होने के बाद भी उन्होंने समाज को एक संदेश भेजने का प्रयास दिया था कि गलती होने पर जिम्मेदारी लेनी चाहिए। तबादला एक प्रक्रिया है, सरकार जहां भेजेगी, वहां काम करेंगे।