फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मैं भी स्वदेशी समर्थक अभियान को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन स्वदेशी जागरण मंच व स्वावलंबी भारत अभियान समिति बृज प्रांत की बैठक हुई। इसमें अखिल भारतीय अभियान मैं भी स्वदेशी समर्थक को जन-जन तक पहुंचाने और अधिक लोगों का पंजीकरण कराने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में सेंट्रल बार एसोसिएशन के महासचिव राजेश अवस्थी ने कहा कि स्वदेशी भावना के जागृत होने से ही देश समृद्ध बनेगा। उन्होंने अभियान में व्यापक जनभागीदारी का आश्वासन दिया।
मंच के क्षेत्रीय संयोजक डॉ. अमितेश अमित ने विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित में अभियान को घर-घर तक पहुंचाने और अधिक लोगों का समर्थन जुटाने का आह्वान किया। अभिनव कश्यप, बृज प्रांत की सह-महिला प्रमुख सावित्री शर्मा ने भी विचार रखे। इस बीच अरविंद मिश्रा को जिला संयोजक व अवधेश कुमार दीक्षित को महानगर संयोजक का दायित्व दिया गया। बैठक में शिवनंदन सागर, प्रिंस भटनागर, शुभम वर्मा, प्रमोद कुमार सक्सेना, अनुराधा अवस्थी, हेमा, अभिषेक गुप्ता, सरोज श्रीवास्तव, सर्वेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें