जलालाबाद क्षेत्र के गांव सराय साधौ में संचालित गौशाला का निरीक्षण करते एसडीएम। स्रोत: प्रशासन
जलालाबाद। सराय साधौ गांव में संचालित गोशाला का बुधवार की शाम एसडीएम मधुसूदन गुप्ता ने जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने साफ सफाई में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने पशुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था देखी तथा उन्हें प्रतिदिन दिए जाने वाले चारा-दाना आदि के रजिस्टर भी जांचे। पशुओं के लिए पर्याप्त टिनशेड नहीं देख उन्होंने मौजूदा टिनशेड का विस्तार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां के गोपालक को चेताया कि अगले सप्ताह दोबारा आने पर यह खामियां दिखनी नहीं चाहिए, अन्यथा कार्रवाई होगी। इस मौके पर नायब तहसीलदार अनुराग दुबे भी मौजूद रहे। एसडीएम ने बताया कि इस गोशाला में इस समय 115 पशु हैं जबकि गोशाला की क्षमता 85 पशुओं की है। संवाद