फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर मातम: शाहजहांपुर में बाइकों की आमने-सामने टक्कर से दंपती की मौत, दो बेटों समेत चार घायल

Fri, 14 Mar 2025 06:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र में होली के दिन दर्दनाक हादसा हो गया। दो बाइकों की टक्कर से दंपती की मौत हो गई। उनके दो बेटों समेत चार लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
एंबुलेंस से शव को उतारते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र में जैतीपुर-सिउरा मार्ग पर गांव दियुनी के सामने होली के दिन शुक्रवार सुबह दस बजे दो बाइक टकरा गईं। हादसे में दंपती की मौत हो गई। दो बच्चों समेत चार लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद होली पर मृतकों के परिवार में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन


बदायूं जिले के थाना हजरतगंज के ग्राम दून्दी नगला के धीरेंद्र (30वर्ष) की शादी कटरा का गांव भमौरी में मूंगालाल यादव के घर हुई थी। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी वीरेशा देवी (28 वर्ष) के साथ बाइक से ससुराल आए थे। उसके साथ दो बेटे भी थे। रास्ते में उनकी बाइक सामने से आई बाइक से टकरा गई। हादसे में धीरेंद्र की मौके पर मौत हो गई है। 

यह भी पढ़ें- UP: शाहजहांपुर में होली पर लाट साहब के जुलूस में हुड़दंगियों ने पुलिस पर फेंके जूते-चप्पल, फोर्स ने खदेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने गंभीर हालात में उनकी पत्नी वीरेशा देवी को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में बाइक पर सवार उनका सात साल का पुत्र ओम विजय, पांच वर्षीय अंकुश भी घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार मीरानपुर कटरा के ग्राम रेहरा निवासी दीपक और लड़ैते भी घायल हुए हैं। उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें