कलान। रुकनपुर गांव में सोमवार को सुबह एक युवक को मामूली कहासुनी में उसकी पत्नी ने हंसिया से हमला कर घायल कर दिया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घायल युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शादी के चार वर्ष बीत चुके हैं और एक बच्चा भी है। उसका आरोप है कि पत्नी आए दिन मायके वालों से फोन पर बात कर घर में बवाल करती रहती है। वह अपने बहनोई से भी अक्सर बात करती है, लेकिन बहनोई और मायके वाले उसे समझाने के बजाय विवाद भड़काने के लिए उकसाते रहते हैं।
सोमवार को सुबह पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी होने पर उसने हंसिया से हमला कर दिया। थाना प्रभारी शिवदीन वर्मा ने बताया कि घायल युवक का मेडिकल कराया जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद