तिलहर। मोहल्ला नई बस्ती स्थित नटवीर बाबा मंदिर के पास सोमवार रात मंडी से रुपये लेकर लौट रहे युवक को कई लोगों ने घेरकर पीट दिया। आरोप है कि हमलावरों ने तमंचे की बट से वार कर उसका सिर फोड़ दिया और रुपये छीनकर भाग गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
गांव मंसूरपुर गोटिया निवासी करन भूटिया ने बताया कि सोमवार रात करीब 7:30 बजे वह दोस्त रिशु गुप्ता के साथ नवीन गल्ला मंडी से रुपये लेकर लौट रहा था। नटवीर बाबा मंदिर के पास कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने लात-घूंसों से पीटने के बाद तमंचे की बट से सिर पर वार किया। इसके बाद रुपये छीनकर जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।