फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दोपहर तक उमस फिर बारिश से तापमान में आई गिरावट

विज्ञापन
बारिश से बचने के लिए छाता लगाकर जातीं बच्चियां। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रविवार रात से बादल छाए होने से उमस में इजाफा होने पर सोमवार को सुबह न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री बढ़कर 28.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। दोपहर 12 बजे तक हल्के बादल छाए रहने से जनजीवन उमस से बेहाल रहा, लेकिन दोपहर एक बजे के बाद हुई बारिश से ठंडी पछुआ हवा के झोंके चलने से अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री घटकर 32.8 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर बरेली मोड़ से लेकर घंटाघर तक करीब एक घंटे तक बारिश हुई। वहीं, उस्मानबाग, बहादुरगंज, गोविंदगंज, छावनी क्षेत्र, सुभाषनगर, ईदगाह, मामुड़ी आदि क्षेत्रों में मार्ग सूखे पड़े रहे और सिर्फ बूंदाबादी हुई।
लोधीपुर, हथौड़ा, गन्ना शोध परिषद आदि क्षेत्रों में भी बारिश नहीं हुई। इसीलिए दोपहर की बारिश को मापा भी नहीं जा सका। शाम छह बजे के बाद बादल फिर से बरसने और दक्षिण-पूर्व दिशा से ठंडी हवा चलने से उमस गायब हो गई। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि हवा के दबाव में कमी आने से मंगलवार को भी बारिश होने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें