फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुलासनगरा रेलवे फाटक का हाइटगेज टूटा, नेशनल हाईवे एक घंटे जाम

Wed, 01 Jul 2020 02:28 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। बरेली-लखनऊ हाईवे स्थित हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन किसी न किसी वजह से वहां जाम लग लग रहा है। इससे राहगीर परेशान हो रहे हैं। मंगलवार शाम एक कंटेनर में फंसकर हाईटगेज टूटने से करीब एक घंटे हाइवे जाम लग गया। इससे लोगों ने काफी परेशानी झेली। गेटमैन की सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने क्रेन से कंटेनर को हटवाकर जाम को खत्म कराया। इसके बाद यातायात बहाल हुआ।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार शाम करीब पांच बजे हुआ। हरदोई से एक कंटेनर नए ट्रैक्टर लादकर शामली जा रहा था। मीरानपुर कटरा पार करके बाद कंटेनर हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पहुंचा। कंटेनर की ऊंचाई ज्यादा था। चालक ने फाटक पार करने की कोशिश की तो कंटेनर की ऊंचाई ज्यादा होने के कारण हाईटगेज टूट कर कंटेनर के ऊपर लटक गया। इसके बाद दोनों ओर वाहनों को रोक दिया गया, जिससे कुछ ही देर में लंबी लाइनें लग गईं। गेटमैन रजनेश शर्मा ने इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल को दे दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे आरपीएफ ने कंटेनर कब्जे में लेने के साथ चालक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद क्रेन मंगाकर कंटेनर को फाटक से हटाया जा सका। तब कहीं एक घंटे बाद फाटक पर रास्ता साफ हुआ। उधर, इस बीच मीरानपुर कटरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों को आगे पीछे हटाकर जाम खुलावाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें