फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुलासनगरा क्रॉसिंग पर फिर जाम से जूझे वाहन चालक

विज्ञापन
हुलासनगरा क्रॉसिंग पर शुक्रवार को लगा जाम। - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मीरानपुर कटरा क्षेत्र में स्थित हुलासनगरा क्रॉसिंग पर शुक्रवार को फिर से वाहन चालकों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। जाम की स्थिति बृहस्पतिवार से बनी हुई थी। इसकी वजह से लंबा जाम लगा रहा। हुलासनगरा क्रॉसिंग पर 11 साल में ओवरब्रिज का निर्माण नहीं हो सका है। इसके अलावा नेशनल हाईवे की खस्ता हालत के कारण लगभग रोजाना ही जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

आए दिन सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण वाहन खराब हो जाते हैं जिससे जाम लग जाता है। दो दिन पहले भी मीरानपुर कटरा चौराहे के पास एक डीसीएम वाहन पलट गया था। इसकी वजह से जाम लग गया था। बृहस्पतिवार को भी एक ट्रक खराब होने के कारण लोगों को जाम से जूझना पड़ा। बृहस्पतिवार से लेकर शुक्रवार सुबह 11 बजे तक जाम की स्थिति रही।
इस दौरान रेंग-रेंगकर वाहन गुजरते रहे। ट्रेनों के गुजरने के कारण बार-बार फाटक बंद होने से परेशानी बढ़ गई। बृहस्पतिवार को भी रात करीब आठ बजे से ही जाम लगना शुरू हो गया जो रात 12 बजे तक कई किलोमीटर लंबा हो गया। थाना पुलिस ने रात में ही जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन जाम नहीं खुल सका। शुक्रवार सुबह थाना प्रभारी प्रवीण सोलंकी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। कई घंटे की मशक्कत के बाद शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे जाम से निजात मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें