फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुलासनगरा क्रॉसिंग पर पुल निर्माण को सांसद हुए सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वालों के लिए आए दिन जाम लगने से जी का जंजाल बनी हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनवाने को सांसद अरुण सागर ने अपने स्तर से प्रयास शुरू कर दिए हैं। उन्होंने नई दिल्ली में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से भेंट की और उन्हें पत्र देकर हुलासनगरा क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने के लिए भारतीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण (एनएचएआई) की कार्यदायी संस्था को अनापत्ति प्रमाण पत्र जल्द उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

बता देें कि नेशनल हाईवे का बरेली-सीतापुर के बीच 168 किमी हिस्सा अब तक डबल लेन रहा, जिसे तेजी से फोर लेन में बदला जा रहा है। इसी के साथ कटरा से रोजा के बीच ओवरब्रिज और अंडरपास भी तेजी से बनाए जा रहे हैं, लेकिन जाम की सर्वाधिक समस्या हुलासनगरा क्रॉसिंग पर हो रही है। दस मिनट को रेलवे फाटक बंद होते ही दोनों ओर तीन-चार किमी तक लाइनें लग जाती हैं। इसके बावजूद वहां ओवरब्रिज नहीं बन पा रहा है क्योंकि इसके लिए रेलवे की अनुमति मिलना जरूरी है।
सांसद ने बताया कि उन्होंने इस बारे में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से मिलकर उन्हें हाईवे की क्रॉसिंग पर आए दिन लगने वाले जाम की समस्या से अवगत कराया और पत्र देकर एनओसी जल्द जारी कराने का अनुरोध किया। सांसद के अनुसार रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने उनका पत्र उचित कार्रवाई के आदेश सहित संबंधित अधिकारी को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें