फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुफिया निगहबानी में रहेगा लाट साहब जुलूस

Wed, 23 Mar 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो / शाहजहांपुर।
विज्ञापन
लाट साहब जुलूस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जुलूस के दोनों तरफ रहेगी आरएएफ और पीएसी की ‘दीवार’
सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से 18 सेक्टरों में बांटा गया शहर
होली के अवसर पर निकलने वाले बड़े और छोटे लाट साहब के जुलूस के लिए बुधवार को पुलिस लाइंस में फाइनल ब्रीफिंग की गई। इसमें डीएम और एसपी ने जुलूस में लगे पुलिस के जवानों से किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा। लाट साहब का जुलूस पर खुफिया निगहबानी रहेगी।
एसपी डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि चुनावी साल को देखते हुए इस बार लाट साहब जुलूस अति संवेदनशील है। इसी के चलते अबकी बार अतिरिक्त फोर्स मांग की गई थी। इसे शासन स्तर से मान लिया गया है। आरएएफ से सा अतिरिक्त फोर्स भी मिल गया है। सभी जवान बड़ी मुस्तैदी से लॉट साहब के जुलूस में ड्यूटी करें। सभी लोग अपने ड्यूटी स्थल पर सुबह छह बजे पहुंच जाए। सभी जवानों के पास बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट और डंडा रहेगा। जुलूस में खुराफातियों और हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी और वीडियो कैमरों की व्यवस्था की गई है। पुलिस फोर्स आगे-पीछे न चलकर जुलूस के साथ चलेगा। इस बार जुलूस के दोनों तरफ आरएएफ और पीएसी के जवान रहेंगे। उन्होंने बताया कि जुलूस में लगने वाली ड्यूटी सुबह छह बजे से शाम तक रहेगी। इस दौरान डीएम शुभ्रा सक्सेना ने बताया कि शहर को 18 सेक्टरों में बांटा गया है। इसमें बड़े लॉट साहब में निकलने वाले क्षेत्र को 11 और छोटे लॉट साहब को नौ सेक्टर में बांटा गया है। उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि जुलूस के दौरान पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखें। सुरक्षा व्यवस्था लगातार चेक करते रहें। ब्रीफिंग के बाद पूरे पुलिस फोर्स को उनके ड्यूटी स्थान पर भेज दिया गया। इसके बाद एसपी ने खुद शहर में भ्रमण कर ड्यूटी प्वाइंट चेक किए। इस दौरान सीडीओ पुलकित खरे, एडीएम प्रशासन एमएन उपाध्याय, एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके श्रीवास्तव, एसपी सिटी राजेश कुमार, एसपी ग्रामीण रमेश कुमार भारतीय, सीओ सिटी विजय शंकर मिश्रा, सीओ सदर अनुराग दर्शन, सीओ पुवायां उमेश शर्मा, सीओ जलालाबाद आदेश कुमार त्यागी सभी थानों के प्रभारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लाट साहब को शराब पिलाने पर रोक
डीएम शुभ्रा सक्सेना के अनुसार होली जुलूस निकालते समय पुलिस प्रशासन का यह प्रयास रहेगा कि उसमें शामिल भैंसा और लाट साहब को शराब न पिलाई जाए। न ही किसी को कोई अपशब्द न कहा जाए। इस संबंध में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर करने वाले अधिवक्ता सैय्यद कासिम रजा को न्यायिक आदेश के अनुपालन में की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं का उल्लेख करते हुए डीएम ने यह जानकारी दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें