फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गाय से टकराए मोपेड सवार होमगार्ड की मौत

विज्ञापन
होमगार्ड शकील अहमद का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा क्षेत्र के कटिया कम्मू निवासी मोपेड सवार 50 वर्षीय होमगार्ड शकील की रविवार सुबह जमुही नहर के पास गाय से टकराकर मौत हो गई। वह ड्यूटी से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

शबील ने बताया कि बड़े भाई शकील की कलक्ट्रेट में ड्यूटी थी। रात में ड्यूटी करने के बाद रविवार सुबह अपनी मोपेड से घर लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार, जमुही नहर के पास गाय से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद पत्नी शायरा, बेटे फरहाद और बेटी नुसरत का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। दूसरी ओर पशुओं से हो रहे आए दिन हादसों को लेकर लोगों में नाराजगी है। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद

होमगार्ड शकील अहमद का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें