फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर होलिका दहन की तैयारी शुरू

विज्ञापन
शाहजहांपुर के खिरनी बाग में रखी होली । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रंगों के त्योहार होली की तैयारी शुरू हो गई है। गांव-मोहल्लों में चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर होलिका रखी जा रही है। 17 मार्च की रात होलिका दहन किया जाएगा। इस बार कोतवाली क्षेत्र में 75 और सदर क्षेत्र में 95 स्थानों पर होली जलाई जाएगी। फाल्गुन माह की शुरुआत होते ही त्योहार मनाने की तैयारी शुरू हो जाती है।
विज्ञापन

एक माह पहले से लोग जगह-जगह होलिका दहन के लिए लकड़ी, उपले आदि का इंतजाम करने लगते हैं। इस बार होली 17 मार्च को जलेगी। इसको लेकर गांवों व मोहल्लों में होलिका रखना शुरू हो गया है। शहर में ज्यादातर तिराहो-चौराहों पर होलिका रखी जाती है। इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होती है। ऐसे में उन स्थानों को चिह्नित कर लिया है, जहां पर होलिका दहन किया जाता है। इसका रिकार्ड सभी थानों पर उपलब्ध है।
सर्वाधिक 231 जगह तिलहर में में चिह्नित
सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शहर के थाना सदर बाजार क्षेत्र में 9, चौक कोतवाली के 75 स्थानों को चिह्नित किया है। यहां पर होलिका दहन के लिए लकड़ी रखी जाती हैं। थाना आरसी मिशन क्षेत्र में 51 जगहों पर होलिका दहन होता है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी होलिका दहन स्थलों को चिह्नित किया है। कांट में 51, सेहरामऊ दक्षिणी में 102, निगोही 146, मदनापुर 130, रोजा 91, पुवायां 177, सिंधौली 133, बंडा 140, खुटार 98, जलालाबाद 162, अल्हागंज 105, मिर्जापुर 121, कलान 201, परौर 111, तिलहर 231, कटरा 105, खुदागंज 102, जैतीपुर 120 स्थान होलिका दहन के लिए चिह्नित हैं।
विज्ञापन

नगर निगम डालेगा रेत, पुलिस करेगी रखवाली
होलिका स्थल पर नगर निगम की ओर से रेता डलवाने का काम किया जाता है। वहीं पूर्ण रूप से होलिका रखे जाने के बाद पुलिस प्रशासन पर उनकी सुरक्षा करने का जिम्मा होगा। किसी तरह का विवाद पैदा न हो, इसके लिए पुलिस को गली-मोहल्लों में भी चक्कर लगाते पड़ते हैं। विवाद तब और बढ़ने के आसार होते हैं, जब किसी तरह की नई परंपरा डालने के प्रयास किए जाते हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी थानों में स्थानीय संभ्रांत लोगों के साथ पीस कमेटी की बैठक करके नई परंपरा डालने वालों पर नजर रखने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें