फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फागुनोत्सव में जमकर थिरके योग साधक

Thu, 05 Mar 2015 11:44 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
योग विज्ञान संस्थान की ओर से होलिकोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें महिला-पुरुष साधकों ने सामूहिक योग साधना के बाद जमकर होली खेली और गुझियों का आनंद लिया। इस अवसर पर साधकों ने ढोलक की थाप पर होली गीत गाकर खूब नृत्य भी किया।
विज्ञापन

नेत्र चिकित्सालय परिसर में सुबह सामूहिक योग साधना और होलिकोत्सव के लिए बड़ी संख्या में साधक जुटे। पहले उन्होंने योगाभ्यास किया ओर उसके बाद एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। महिलाओं ने ढोलक की थाप पर आज बिरज में होली रे रसिया, होली खेल रहे बांके िबिहारी, सुतगुरु पिया मोरे रंग दे चुनरिया, होली आई रे कन्हाई रंग बरसे, कहां चली जाती हो राधा प्यारी आदि होली गीत गाकर जमकर डांस किया। होली खेलने में भी महिलाएं आगे रहीं।
जिला मंत्री डॉ. इंदु अजनबी के संचालन में हुए फागुनोत्सव में जिला प्रधान डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संयोजक ज्योति गुप्ता, राजीव गुप्ता, डॉ. सत्य प्रकाश मिश्र, विपिन रस्तोगी, सुभाष वर्मा, जवाहर रस्तोगी, निर्मला देवी, लीना, रोली खन्ना, किरन मिश्रा, तृप्ति, कंचन लता, मीनाक्षी मिश्रा, गीता पांडेय, निधि गुप्ता, वंदना गुप्ता, रचना चांदना, रतन खन्ना समेत कई साधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें