फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हाथों में तिरंगा लेकर जवानों ने देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश

विज्ञापन
शहर में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना। स्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वंदेमातरम् की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रव्यापी उत्सव हर घर तिरंगा अभियान 2026 के उपलक्ष्य में जिला कमांडेंट (होमगार्ड्स) लाल साहब यदुवंशी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रदेश के वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना, विशिष्ट अतिथि जेल अधीक्षक जयप्रकाश तिवारी रहे। वित्तमंत्री की अगुआई में यात्रा जीआईसी तिराहे से प्रारंभ होकर सुदामा चौराहा, खिरनीबाग, बहादुरगंज होते हुए नगर निगम टाउन हॉल पहुंची। शहीद अशफाक उल्ला खान, पं. रामप्रसाद बिस्मिल, शहीद ठा. रोशन सिंह एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रेम कृष्ण खन्ना की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। यात्रा में 30 महिला व चार सौ पुरुष होमगार्ड मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें