फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरनपुर को हराकर लखनऊ ने जीता हॉकी टूर्नामेंट का पहला मैच

विज्ञापन
शाहजहांपुर के कैंट मैदान पर हरदोई व पूरनपुर के बीच होता हांकी मैच । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग और प्रिंस क्लब की ओर से जिल्लुर्रहमान खां मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन कैंटोंमेंट मैदान में किया जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले दिन रविवार को हॉकी के तीन मैच खेले गए। इनमें लखनऊ, फर्रुखाबाद और स्टेडियम की टीम विजेता रहीं।
विज्ञापन

पहला मैच लखनऊ व पूरनपुर के बीच खेला गया। लखनऊ की टीम ने तीन गोल से मैच जीता। शाहरुख ने पहले हाफ के 14 मिनट में गोल दागा। फिर सौरभ ने 16 मिनट में गोल किया। दूसरे हाफ में शाहरुख ने फिर गोल कर दिया। दूसरा मैच हरदोई बनाम फर्रुखाबाद की टीमों के बीच खेला गया। चार गोल से फर्रुखाबाद की टीम विजेता रही। खिलाड़ी रोहित, सुभान व दीपक ने गोल दागे। तीसरा मैच जदुनाथ सिंह स्पोर्टस स्टेडियम और मयूर र्स्पोटिंग के बीच खेला गया। स्टेडियम की टीम ने मयूर र्स्पोटिंग को दो गोल से पराजित कर दिया।
मयूर स्पोर्टिंग के अध्यक्ष मयूर खन्ना बताया कि सोमवार को टूर्नामेंट में पांच मैच खेले जाएंगे। इलाहाबाद, मुरादाबाद, गाजीपुर, सोनभद्र, बिजनौर की टीमों के बीच मुकाबला होगा। रविवार को मैच के रेफरी मुशीर रहमानी, मान सिंह, तौकीर, मोहन, संध्या व सलीम रहे। टूर्नामेंट का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान टूर्नामेंट के अध्यक्ष हरीशरण वाजपेयी, सचिव शकील खां, सीनियर खिलाड़ी खान मियां, जफर इकबाल, नदीम खां, मुकरम खां, मौज्जम खां, कैशल बली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें