फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी : मंडलीय ट्रायल के लिए नौ खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
शाहजहांपुर में सुदामा प्रसाद विद्यास्थली के मैदान पर जनपदीय ट्रायल में खेलतीं ​खिलाड़ी। स्रोत: - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शाहजहाांपुर। खेल निदेशालय व उत्तर प्रदेश हॉकी संघ की ओर से राज्य स्तरीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 26 नवंबर से एक दिसंबर तक वाराणसी में होगा। प्रतियोगिता के लिए जिलास्तरीय ट्रायल में नौ खिलाड़ियों का चयन मंडल के लिए किया गया।
विज्ञापन

डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली के मैदान पर हुए ट्रायल में 23 खिलाड़ियों ने दम दिखाया। इनके बीच मैच कराए गए। जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि प्रदर्शन के आधार पर नेहा, सिद्धि सागर, भावना, वर्षा, सुजाता, सिमरन, मानवी, शारदा और अंशिका का 22 नवंबर को क्षेत्रीय खेल कार्यालय बरेली में होने वाले मंडलीय चयन के लिए चयन किया गया। स्टेडियम प्रशिक्षक मुजाहिद अली और शकील अहमद भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें