फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: युवाओं में उद्यमी बनने की चाह...सरकार की योजनाएं बनीं सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सरकार की विभिन्न तरह की चलने वाली योजनाओं के जरिये युवा उद्यमी बनने के लिए कोशिश में लगे हुए हैं। उद्योग केंद्र से विभिन्न योजनाओं में उद्यमियों ने आवेदन कर लाभ प्राप्त करते हुए रोजगार को शुरू किया है। ऋण पाकर वे खुद सशक्त हुए, साथ ही दूसरों को रोजगार देने वाले भी बने हैं।
विज्ञापन

उद्योग केंद्र से मुख्यमंत्री युवा अभियान के तहत 940 लोगों ने आवेदन किया है। पांच लाख तक का ऋण लेकर युवाओं ने अपना रोजगार शुरू कर दिया है। सिलाई का कारखाना, कंप्यूटर सेंटर, वेल्डिंग की दुकान समेत कई प्रकार के कारोबार को शुरू कर आत्मनिर्भर बने हैं।
अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री युवा अभियान के तहत 940, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास में 41 और ओडीओपी में सात लोगों को लाभ मिला है। आवेदन के बाद बैंक में फाइल भेजी गई। वहां से सर्वे करने के बाद प्रोजेक्ट पसंद आने पर संबंधित को लाभ दिया गया। प्रत्येक योजना में आवेदक को अनुदान भी मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योग केंद्र के उपायुक्त अनुराग यादव ने बताया कि कार्यालय में आने वाले आवेदनों की पड़ताल के बाद संबंधित बैंक को भेज दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें