फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हिस्ट्रीशीटर व जिलाबदर को घेराबंदी कर दबोचा

विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर संजय शर्मा। स्रोत: मीडिया सेल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली पुलिस ने शनिवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर अजीजगंज चौकी क्षेत्र में गोशाला रोड पर घेराबंदी कर कांशीराम कॉलोनी निवासी हिस्ट्रीशीटर संजय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहा था। आरोपी पर कोतवाली, सदर बाजार व आरसी मिशन थाने में करीब 12 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस हिस्ट्रीशीटर की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।
इंस्पेक्टर ने बताया कि शनिवार की दोपहर को ही पुलिस टीम ने पोस्टमॉर्टम हाउस के पास से मोहल्ला आनंदपुरम निवासी जिलाबदर अनुज सिंह को भी गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि चार अगस्त को न्यायालय के आदेश पर उसे जिलाबदर किया गया था। उल्लंघन करने पर 23 सितंबर को आरोपी को गुंडा एक्ट की धारा में कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भी भेज दिया गया था। संवाद

हिस्ट्रीशीटर संजय शर्मा। स्रोत: मीडिया सेल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें