फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बाबा धर्मेंद्र गिरि की भूख हड़ताल जारी

विज्ञापन
परौर के ग्राम कुंडलिया में बाबा धर्मेंद्र गिरि से बातचीत करते नयाब तहसीलदार सगीर अहमद। स्रोत: ज
विज्ञापन
परौर। कुंडरिया गांव निवासी बाबा धर्मेंद्र गिरि ने गांव को रामगंगा की बाढ़ से बचाने के लिए पक्की ठोकरें बनवाने सहित जनहित की मांगों को लेकर शनिवार को तीसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी रखी। इस बीच, वहां पहुंचे कलान के नायब तहसीलदार सगीर अहमद ने उन्हें मनाने का प्रयास किया, लेकिन बाबा ने उनसे साफ कहा कि पहले डीएम को बुलाओ। उनके आने के बाद ही वह हड़ताल खत्म करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को बाबा की भूख हड़ताल के समर्थन में गांव के हरपाल सिंह, ओमवीर, भगवान दास, खुशीराम, श्याम पाल, लेखराज, प्रेम पाल, रवि सिंह आदि ग्रामीण धरने में शामिल हुए। इस बीच, कानूनगो सुखबीर सिंह, लेखपाल श्रीवास तोमर और दारोगा ओमप्रकाश के साथ अनशन स्थल पर पहुंचे। नायब तहसीलदार ने बाबा से हड़ताल खत्म करने का अनुरोध किया, लेकिन बाबा ने उसे अस्वीकार कर दिया। बाबा ने कहा कि जब तक डीएम उनकी मांगों और समस्याओं को स्वयं आकर नहीं सुनेंगे, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें