फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: तिलहर इंस्पेक्टर पर अभद्रता का आरोप, हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

Sat, 31 May 2025 02:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने तिलहर थाने के इंस्पेक्टर पर अभद्रता का आरोप लगाया। इसे लेकर कार्यकर्ताओं ने शनिवार को धरना प्रदर्शन किया।  
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने तिलहर इंस्पेक्टर पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए शनिवार को पुलिस कार्यालय के सामने धरना देकर नाराजगी जताई। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया है। 

विज्ञापन


शनिवार को जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता पुलिस कार्यालय पहुंचे और गेट पर धरने पर बैठ गए। इस बीच तिलहर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सीओ ने मौके पर पहुंचकर समझाया और ज्ञापन लिया। इसमें बताया कि कार्यकर्ता रामगोपाल गुर्जर के पिता पर जानलेवा हमला होने पर एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। 

पुलिस ने उनके मामले में कार्रवाई नहीं की, उल्टे क्रास रिपोर्ट दर्ज कर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने तिलहर इंस्पेक्टर पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। धरना देने वालों में महानगर अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, महानगर संयोजक दानवीर सिंह, रवि गंगवार, आदित्य कुमार, हिमांशु गुप्ता,  कार्तिक कश्यप, राज कमल वर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें