फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: प्रतिबंधित मांस पकड़े जाने पर नहीं हुई कार्रवाई, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 21 Nov 2024 05:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के कांट में राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान गोकशी की घटना करने वालों पर कार्रवाई की मांग की गई। 
विज्ञापन
नारेबाजी करते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के कांट कस्बा के वार्ड नंबर चार में मीट पकड़े जाने के बाद भी मुकदमा दर्ज ना करने पर राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। जोरदार नारेबाजी करते हुए एसपी को संबोधित ज्ञापन प्रभारी सीओ सदर ज्योति यादव को दिया।

विज्ञापन


18 नवंबर को पुलिस ने एक दुकान से छापा मारकर मीट को बरामद किया था। गोवंशीय पशु का मीट होने की संभावना के चलते जांच के लिए भेजा था। मामले में कार्रवाई नहीं होने पर बृहस्पतिवार को हिंदू शेर सेना ने रोडवेज बस अड्डे के सामने प्रदर्शन किया। सूचना पर सीओ सदर ज्योति यादव थाना प्रभारी अश्वनी सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। संगठन ने उन्हें मांग पत्र दिया। इसमें बताया कि कांट में गोकशी की घटना के बाद भी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।

Bareilly Accident: नैनीताल हाईवे पर कोहरे में मचा कोहराम, सात वाहन टकराए, हादसा देख कांप गए लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आरोप है कि गोमांस के नमूने को बदलने का प्रयास किया। घटना की जांच कराई जाए। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में गोकशी की घटनाओं पर रोक लगाने, गोशाला खुलवाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में राजेश अवस्थी, हिमांशु अग्निहोत्री, विवेक सिंह, आदेश, सचिन शर्मा, सत्यम दीक्षित, राहुल शुक्ला, आकाश आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें