फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीईटी खत्म होने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर घंटों जाम से जूझे लोग

विज्ञापन
बरेली मोड़ पर लगा जाम में फंसे वाहन । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के बाद लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई घंटे तक जाम लगा रहा। बारिश और खराब सड़क के चलते वाहनों के पहिए थम गए। जाम खुलवाने के लिए चौक कोतवाली और ट्रैफिक पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। बरेली मोड़ चौराहे से लगा जाम लगभग तीन किलोमीटर दूर हरदोई बाईपास चौराहे तक पहुंच गया।
विज्ञापन

मंगलवार को जनपद में पीईटी के लिए सेंटर बनाए गए थे। दोपहर परीक्षा छूटने के बाद बरेली मोड़ चौराहा से नेशनल हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। हाईवे पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश होने के चलते गड्ढों में पानी भर गया। वाहन चालकों को वाहन चलाने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। देखते-देखते फर्रुखाबाद मार्ग, बरेली मोड़ से शहर की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहन रेंग-रेंगकर चलने लगे। सूचना पर चौक कोतवाली पुलिस मौके पर आ गई और जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन वाहनों की अधिकता के चलते जाम शाम होते-होते बढ़ता चला गया।
शाम करीब छह बजे तीन किलोमीटर दूर तक हरदोई बाईपास चौराहे तक जाम लग गया। अधिकारियों के निर्देश पर टीआई चंद्र प्रकाश शुक्ला टीम के साथ मौके पर आ गए। इसके बाद शहर के अंदर से आने वाले वाहनों को आवास एवं विकास परिषद कॉलोनी तथा जिला अस्पताल चौराहे से चंदापुर चौराहे की ओर जाने वाले रास्तों से गुजारा गया। हालांकि इसके बावजूद रात आठ बजे तक जाम नहीं खुल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें