फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खुटार से मुख्यालय तक हाईवे निर्माण अधूरा, सफर खतरनाक

Mon, 30 Dec 2024 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
खुटार मैलानी रोड पर बाईपास  के पास उड़ रही धूल। संवाद
विज्ञापन
खुटार। लखनऊ-पलिया हाईवे पर शाहजहांपुर से लेकर खुटार के बीच चौड़ीकरण का काम कई स्थानों पर बेहद धीमी गति से चल रहा है। इस कारण राहगीर परेशान हैं।
विज्ञापन


दो बाइपास अब भी पूरे नहीं हो सके हैं। वहीं, पुल की एप्रोच रोड पर तो मिट्टी तक नहीं डाली गई है। कोहरे में दिखने वाली सफेद पट्टी भी नदारद है। लगभग 45 किमी निर्माण कार्य सवा साल पहले शुरू किया गया था। यह काम 2025 तक पूरा किया जाना है।

काम की रफ्तार को देखते हुए निर्माण पूरा हो पाना मुश्किल नजर आ रहा है। मथुरा की एसआरएससी कंपनी की ओर से हाईवे चौड़ीकरण कराया जा रहा है। रोड को दस मीटर चौड़ा किया जाना है।
विज्ञापन


पुवायां और खुटार में बाइपास बनने के साथ ही सिंधौली में खन्नौत नदी, कोरोंकुइयां में शारदा नहर पर पुल भी निर्माणाधीन है। भैंसी नदी की पुलिया बन चुकी है। शुरुआत में काम में तेजी देखी गई, लेकिन समय बीतने के साथ ही अब काम की रफ्तार धीमी होती चली गई।

दोनों ही बाइपास के निर्माण की गति तो काफी सुस्त है। पुवायां से खुटार के बीच रोड को सही किया गया है, पर पुवायां से शाहजहांपुर के बीच रोड काफी खराब है। निर्माण कार्य भी वर्तमान में ठप है।





बाइपास के कच्चे मार्ग पर हो रहा कीचड़

पुवायां और खुटार में बाइपास की साइड रोड भी कच्ची छोड़ दी गई है। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। कच्चे मार्ग पर पानी का छिड़काव होने से कीचड़ हो जाता है और ऐसा न हो तो धूल उड़ती है।







पुल के दोनों ओर संकेतक भी नहीं

खुटार-मैलानी मार्ग पर जिस जगह बाइपास समाप्त होता है, वहां पुल बन चुका है। पुल के दोनों ओर अभी तक मिट्टी भी नहीं डाली जा सकी है। इससे पुल निष्प्रयोज्य खड़ा है। यदि भूमि अधिग्रहण का कार्य लटका रहा और काम की गति तेज नहीं की गई तो निर्माण कार्य समय सीमा में पूरा नहीं हो सकेगा। पुल के आसपास संकेतक भी नहीं हैं। इससे हादसे का खतरा बना रहता है।





पूर्व में हुए अधिग्रहण का काम पूरा हो चुका है। बीच-बीच में कई स्थानों पर कुछ किसानों से अतिरिक्त जमीन ली गई है, जिसके अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


प्रवेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट शाहजहांपुर



खुटार में बंडा रोड और मैलानी रोड पर काम रुका है। यहां कुछ जमीनों के अधिग्रहण का मामला फंसा हुआ है। अधिग्रहण की राशि नहीं मिलने से लोगों ने जमीन से कब्जा नहीं छोड़ा है।

-योगेश शर्मा, जन संपर्क अधिकारी निर्माण कंपनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें