फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अति संवेदनशील कटरी क्षेत्र में 7203 लोग पाबंद

Wed, 21 Oct 2015 11:42 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए चौथे एवं आखिरी चरण का 29 अक्तूबर को होने वाले मतदान के दौरान अति संवेदनशील कटरी क्षेत्र में पुलिस की विशेष कार्रवाई शुरू हो चुकी है। बुधवार रात तक जलालाबाद, मिर्जापुर, कलान, अल्हागंज और परौर के बीहड़ माने जाने वाले इलाकों और गांवों से कुल 7203 को मोटी राशि पर मुचलका पाबंद कर दिया गया। साथ ही 3876 लाइसेंसधारकों के असलहे जमा करवा लिए गए।
विज्ञापन

अतीत में कुख्यात आपराधिक गिरोहों के आतंक से प्रभावित रहे इस कटरी बेल्ट में जिला निर्वाचन टीम ने कुल 55 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील प्लस के तौर पर चिन्हित किया है। ये उक्त पांचों थाना क्षेत्र के बीहड़ इलाकों में हैं। इनसे संबंधित क्षेत्र में पुलिस का संदिग्ध गतिविधियों वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 22 अवैध तमंचे और 37 कारतूस बरामद किए जा चुके हैं जबकि 1225 लीटर अवैध कच्ची शराब भी जब्त की गई है। बुधवार रात तक 92 लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई और 126 लोगों के खिलाफ धारा 110 जी एवं 10192 लोगों के खिलाफ 107 - 116 की कार्रवाई हुई है।
एसपी बबलू कुमार के अनुसार, क्षेत्र में अब भी सक्रिय पुराने हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। मतदान से दो दिन पहले सभी अराजक तत्वों और मतदान मेें खलल डालने की आशंका वाले लोगों को रेड कार्ड थमा दिया जाएगा ताकि वे मतदान वाले दिन सिर्फ मतदान करने के लिए ही घर से निकलें और वापस घर पर ही बने रहें। पांचों थाना क्षेत्र में मतदान वाले दिन कुल 69 मोबाइल पुलिस टीमें लगातार सघन निरीक्षण के दौरे पर रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें