फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागजों पर हो रही धान खरीद

Wed, 21 Oct 2015 11:40 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर क्षेत्र में पौन महीना बीतने के बावजूद धान क्रय केंद्रों पर कागजी बाजीगरी से खरीद के फर्जी आंकड़े दर्शाने की कवायद शुरू हो चुकी है। मंडी परिसर में आरएफसी के क्रय केंद्र पर 36 हजार क्विंटल धान की आवक के बावजूद हजार का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका है। 21 अक्तूबर तक केंद्र पर कुल 916 क्विंटल धान खरीद दर्ज है। इसमें सीधे किसान से खरीद अगर देखी जाय तो आधी भी नहीं है। तिलहर मंडी में संचालित केंद्र के अलावा समधाना में पीसीएफ के क्रय केंद्र के प्रभारी नवनीत कुमार के अनुसार 21 अक्तूबर तक खरीद शून्य है। जबकि अमनपुर गौटियां में यूपी एग्रो के खरीद केंद्र कहीं ढूंढने पर भी नहीं मिल रहा। मंडी सचिव राजेंद्र सिंह के अनुसार अब तक मंडी में कुल 36,879 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है, लेकिन धान क्रय केंद्रों पर खरीद की गति को देखते हुए निर्धारित लक्ष्य प्रति केंद्र 25 हजार क्विंटल पूरा हो पाना असंभव लग रहा है। उधर, बरखेड़ा के किसान राजेश कुमार मिश्रा का कहना है कि क्रय केंद्र के अधिकारी तकनीकी बातें बताकर धान लेने में आनाकानी करते हैं। मजबूरन किसानों को व्यापारियों की शरण में जाना पड़ता है। पुवायां निवासी मुकेश कुमार का कहना है कि हमेशा की तरह इस बार भी क्रय केंद्रों पर बिना पावर के धान डालना मुसीबत मोल लेना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें