फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हाईटेंशन लाइन का तार टूटा, तीन किशोरियां बचीं

विज्ञापन
विज्ञापन
परौर। क्षेत्र के ग्राम नवसारा में रविवार रात मकान के ऊपर से गुजर रही 11 केवीए की हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया। छत पर सो रहीं कामता प्रसाद की 15 वर्षीय बेटी रुक्मणि, जवाहर लाल की 14 वर्षीय बेटी शीतल व 13 वर्षीय बेटी रचना बाल-बाल बच गईं।
विज्ञापन

घबराकर तीनों किशोरियां छत से उठकर भागीं और गिरने से चोटिल हो गईं। निगम के कर्मचारियों ने टूटे तार को जोड़ने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। ग्रामीणों का कहना है कि घरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को दोबारा नहीं जोड़ा जाएगा। अधिशासी अभियंता शुभेंदु कुमार ने बताया कि एसडीओ को मौके पर भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें