फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हेलो...शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ा देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। हेलो...शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ा देंगे। इतनी बात कहने के बाद कॉल कट कर दी। अधिकारियों के नंबर पर आई कॉल के बाद पुलिस विभाग में खलबली मच गई। पुलिस ने लोकेशन निकालकर आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात एसपी व डीआईजी समेत कई अन्य पुलिस अधिकारियों को फोन कॉल कर धमकी दी गई कि वह रेलवे स्टेशन को बम से उड़ा देगा। इस धमकी के बाद मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर लोकेशन तलाश की गई। लोकेशन जलालाबाद ट्रेस होने के बाद अधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली पुलिस रात में आरोपी की तलाश में सक्रिय हो गई।
पुलिस ने नगर से करीब पांच किलोमीटर दूर शाहजहांपुर हाईवे स्थित उबरिया मंदिर से बाबा के भेषधारी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। लोगों ने बताया कि आरोपी पांच साल से मंदिर पर ही रह रहा था। उसे थाने लाकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी का नाम धर्मेंद्र सिंह है।
विज्ञापन

वह मूल रूप से थाना कांट के गांव मीर वैश्यपुर का निवासी है और एक पैर से दिव्यांग है। आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रहा है। धमकी देने के संबंध में सही जवाब नहीं दे रहा है। इंस्पेक्टर क्राइम रवि कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
-
पांच साल से रह रहा है मंदिर पर
थाना कांट के गांव मीरपुर वैश्य निवासी आरोपी कई साल पहले ही घर से निकल गया था। करीब चार साल वह हरियाणा में रहकर मजदूरी आदि करता रहा। वहां हुए सड़क हादसे में इसका पैर बुरी तरह घायल हो जाने पर घर लौट आया। इसी दौरान किसी तरह वह उबरिया मंदिर पर रहने वाले एक बाबा के संपर्क में आ गया और वह उसे उबरिया मंदिर ले आए। बाबा ने मंदिर पर रखकर उसका इलाज कराया लेकिन उसका चोटिल पैर पूरी तरह सही नहीं हो सका था। उसके बाद से आरोपी मंदिर पर ही रह रहा है। आरोपी ने बताया कि वह अपना फोन चार्जिंग पर लगाकर सो गया था। किसी ने उसके फोन से काॅल लगा दी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें