फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डायवर्जन हटने के बाद कांवड़ यात्रा मार्ग पर निकलने लगे भारी वाहन

विज्ञापन
पांचाल घाट से मरेना गांव के शिव मंदिर पर कावड़ यात्रा के लिए तैयार पल्हौरा गांव के युवा। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद। गोला गोकर्णनाथ जाने वाले कांवड़ यात्रियों के जत्थे बुधवार को भी हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ सुबह से लेकर शाम तक निकलते रहे। हालांकि, कांवड़ यात्रियों की संख्या बीते तीन दिन की अपेक्षा कम रही। डायवर्जन हटा लिए जाने से कांवड़ यात्रा मार्ग पर बुधवार को व्यवसायिक श्रेणी के भारी वाहन भी आते-जाते रहे।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के बुधवार को विभिन्न रूप देखने को मिले। बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगाजल से भरे कई कलश कंधे पर रखकर निकले। एक श्रद्धालु कांवड़ के साथ भगवान शंकर की मूर्ति को कंधे पर रखकर भगवान का जयकारा लगाते हुए निकला।
ऐसे नजारों से हाईवे का माहौल दिनभर भक्तिमय बना रहा। डायवर्जन व्यवस्था हटा लिए जाने के बाद भी कांवड़ मार्ग पर बने कई निर्धारित ठिकानों पर तैनात पुलिस कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के साथ यातायात पर नजर बनाए रही। कोला मोड़ पर चल रहे भंडारे के अलावा बुधवार को कई जगहों पर लोगों ने कांवड़ लेकर आने जाने वाले शिवभक्तों को फल और पानी के पाउच बांटे।
विज्ञापन

-
मरेना में युवाओं ने 51 लीटर गंगाजल से शिवलिंग का किया अभिषेक
कुर्रियाकलां। पल्हौरा गांव के युवाओं की टोली मंगलवार की शाम यहां से बाइकों से फर्रुखाबाद के पांचाल घाट रवाना हुई। वहां से कलशों में 51 लीटर गंगाजल भरकर युवा पैदल कांवड़ लेकर बुधवार को सुबह मरेना गांव के प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे।
वहां उन्होंने गंगाजल से शिवजी का अभिषेक किया। इससे पूर्व, गंगाजल की कांवड़ लेकर युवाओं की टोली पल्हौरा से निकलने पर ग्रामीणों ने कांवड़ियों का फूलमालाओं से स्वागत किया। कांवड़ यात्रा में अभिषेक शुक्ला, वैभव मिश्रा, शारदा शंकर, श्याम अग्निहोत्री, पवन मिश्रा, कंचन कुमार आदि शामिल रहे। संवाद
-
सुनासीर नाथ धाम पर किया भंडारा
देवकली। विश्व हिंदू रक्षा संगठन की ओर से सावन की अमावस्या पर बुधवार को सुनासीर नाथ धाम पर भंडारे का आयोजन किया गया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने भोले बाबा और धाम की स्थापना करने वाले ब्रह्मलीन स्वामी गौरीशंकर सीताराम महाराज की प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर दोनों स्थानों पर भोग लगाया। इसके साथ ही भंडारा आरंभ हुआ। सुबह आठ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक भंडारा चलता रहा। व्यवस्था में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन मिश्रा, जिला अध्यक्ष मनोज यादव, ब्लॉक अध्यक्ष सत्यम त्रिवेदी आदि का सहयोग रहा। संवाद
-
कांवड़ियों का किया स्वागत



रोजा। फर्रुखाबाद के पांचाल घाट से पवित्र गंगाजल भरकर गोला गोकर्णनाथ में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने जा रहे कांवड़ियों का बुधवार को हरदोई बाइपास चौराहे पर एक ढाबा के पास पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। वहां आयोजित भंडारे मे कांवड़ियों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया और बाद में शोभायात्रा के रूप में कई मार्गों से होते हुए पुत्तूलाल चौराहे से रेती के प्राचीन मनोकरण मंदिर पहुंचे और वहां भगवान शिव का अभिषेक किया। स्वागत में हरिशंकर वर्मा, विश्राम वर्मा, हरी वर्मा, राजू राठौर आदि का सहयोग रहा। संवाद







गोला जाते कांवड़ियों का खुटार में हुआ स्वागत



खुटार। घटियाघाट से गंगाजल लेकर गोला में भगवान शिव पर जलाभिषेक करने जा रहे कांवड़ियों का खुटार में परिजनों ने स्वागत किया। सोमवार को खुटार और आसपास के गांवों से श्रद्धालु घटियाघाट रवाना हुए। मंगलवार सुबह पूजा अर्चना के बाद गंगाजल लेकर कांवड़िये गोला के लिए निकले। खुटार पहुंचने पर कांवड़ियों को पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। पुवायां रोड पर पूर्व चेयरमैन अनुपम शुक्ला ने कांवड़ियों का स्वागत किया। संवाद

पांचाल घाट से मरेना गांव के शिव मंदिर पर कावड़ यात्रा के लिए तैयार पल्हौरा गांव के युवा। संवाद

पांचाल घाट से मरेना गांव के शिव मंदिर पर कावड़ यात्रा के लिए तैयार पल्हौरा गांव के युवा। संवाद

पांचाल घाट से मरेना गांव के शिव मंदिर पर कावड़ यात्रा के लिए तैयार पल्हौरा गांव के युवा। संवाद

पांचाल घाट से मरेना गांव के शिव मंदिर पर कावड़ यात्रा के लिए तैयार पल्हौरा गांव के युवा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें