फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रामलीला मैदान के प्रवेशद्वार का फिर शुरू हुआ निर्माण कार्य

विज्ञापन
मीरानपुर कटरा में हो रहा श्री रामलीला मेला के मुख्य द्वार का निर्माण। संवाद
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। जलालाबाद हाईवे पर स्थित श्री रामलीला मेला के मैदान में प्रवेशद्वार का निर्माण कार्य बुधवार से फिर शुरू हो गया। इस दौरान पुलिस बल के साथ नायब तहसीलदार निवेदिता ठाकुर, लेखपाल अनुराग और मेला कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मेला मैदान की जमीन को लेकर विवाद होने पर एसडीएम नीलिमा सिंह ने निर्माण कार्य रुकवा दिया था। उनके निर्देश पर नायब तहसीलदार निवेदिता ठाकुर और पंकज कुमार ने शनिवार को मेला मैदान का सीमांकन कराया था। श्री रामलीला कमेटी के प्रभारी पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता ने बताया कि प्रशासन की अनुमति से कमेटी ने प्रवेशद्वार के निर्माण का कार्य बुधवार से शुरू करा दिया है। वहीं, व्यापारी नेता पुनीत कुमार गुप्ता ने बताया कि उनकी पैतृक जमीन पर अवैध रूप से निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। अगर निर्माण नहीं रुका तो वे सामूहिक रूप से आत्मदाह करने के लिए बाध्य होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें