फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर से पहुंची बरात...जमकर हुआ पथराव, चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। सेहरामऊ दक्षिणी से पुवायां के गांव बिलहरा में बरात देर से पहुंची तो दोनों पक्षों के बीच विवाद के बाद ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले। पथराव में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। दो लोगों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। कम घायल लोगों ने निजी अस्पताल जाकर इलाज कराया।
विज्ञापन

बिलहरा के एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री की शादी सेहरामऊ दक्षिणी में तय की थी। 28 जून को दिन में बरात आनी थी और शाम को विदाई होनी थी। बरात शाम चार बजे बिलहरा पहुंची तो वधू पक्ष के लोगों ने बरात देर से आने पर नाराजगी जताई। इस पर वर पक्ष के लोगों ने भी वधू पक्ष को व्यवस्थाओं में कमी की बात कहते हुए शिकायत करना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से गाली गलौज के बाद पथराव और मारपीट शुरू हो गई।
गांव के लोगों ने बमुश्किल दोनों पक्षों के लोगों को शांत किया। मारपीट और पथराव में 12 लोग घायल हुए हैं। बाद में वर और वधू पक्ष के लोग थाने पहुंचे। वर के पिता और वधू पक्ष की ओर से एक युवक को ज्यादा चोटें आने के कारण पुवायां सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। पुलिस ने वधू पक्ष के चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि अभी किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। देर शाम तक दूल्हा बिलहरा में ही मौजूद था। विवाद के कारण शादी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें