फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हिंदू युवा संगठन और भाकियू कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 47 और 48
विज्ञापन

- भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाने के गेट पर किया धरना प्रदर्शन और हंगामा
- दोनों ने एक-दूसरे के कार्यकर्ताओं पर लगाया मारपीट, सोने की लर छीनने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
पुवायां। मारपीट के मामले में हिंदू युवा संगठन और भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और थाने के अंदर दोनों पक्षों में जमकर नोकझोंक हुई। भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाने के गेट पर धरना प्रदर्शन भी किया।

हिंदू युवा संगठन के राघव श्रीवास्तव ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मंगलवार रात भाकियू कार्यकर्ता आलोक मिश्रा आदि उनको बाइक पर जबरन बिठाकर एक अस्पताल ले गए और 20-25 लोगों ने एकराय होकर पिटाई की थी। पिटाई का वीडियो भी बनाया गया और सोने की लर आदि छीन ली गई थी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही थी, तब तक अनुज मिश्रा कई कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंच गए और राघव श्रीवास्तव सहित कई लोगों के खिलाफ उनके अस्पताल आकर डॉक्टर आदि के साथ गाली-गलौज और पिटाई कर जान से मारने की धमकी देने और सोने की लर छीनने की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम सात बजे भाकियू कार्यकर्ताओं ने रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर थाने के गेट पर धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया। जानकारी पाकर हिंदू संगठन के अध्यक्ष अवनीश मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता थाने आ पहुंचे। सूचना पाकर सीओ प्रवीण मलिक थाने पहुंचे और भाकियू कार्यकर्ताओं को थाने के अंदर ले गए। रात आठ बजे तक वार्ता चलती रही। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि दोनों से तहरीर मिली थी। वार्ता के बाद दोनों पक्षों ने तीन दिन तक कोई कार्रवाई न करने और इस दौरान आपस में बातचीत कर मामले को शांत करने की बता लिखकर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें