फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दो दिन में लू चलने के आसार

Wed, 14 May 2025 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
मंगलवार को तपती धूप में छुट्टी के दौरान प्यास बुझाने के लिए पानी पीते हुए जाते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तेज धूप और सामान्य से तेज चली गर्म हवा ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को 40 के ऊपर तक तापमान पहुंचने की संभावना है। दो दिन में लू चलने के आसार हैं।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में हवा सामान्य से पांच किमी प्रतिघंटा तेज रफ्तार से चली। सोमवार को अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा था।
सोमवार के मुकाबले मंगलवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की वृद्धि हुई। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वायुदाब पांच मिलीबार बढ़ा हुआ है। इसके असर से सुबह हल्के बादल रहेंगे। गर्म हवा सामान्य से तेज रफ्तार में चलेगी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें