फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गर्मी और उमस... पारा फिर पहुंचा 40 डिग्री के पार

विज्ञापन
तिलहर में पीएचसी पर आरोग्य मेले में मरीज को दवा लिखते डॉक्टर। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रविवार को सुबह से तीखी धूप निकलने के साथ उमस पैदा हुई तो दिन में अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री बढ़कर 40.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। रात में भी उमस बनी रहने और हवा की गति मंद होने से न्यूनतम तापमान भी 0.6 डिग्री बढ़कर 27.3 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, सोमवार को सुबह से बादल छाए रहेंगे, लेकिन मौसम शुष्क रहने से गर्मी बढ़ेगी।
विज्ञापन

गर्मी के चालू सीजन में इससे पहले गत 15 मई को अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री हो गया था। हालांकि, बाद में दो बार छिटपुट बारिश होने से अधिकतम तापमान 34 से 39 डिग्री के बीच बना रहा। बीते कई दिन से बारिश नहीं होने और पछुआ हवा चलने से वातावरण में आर्द्रता कम होने के साथ ही गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा।
शनिवार रात से गर्मी का प्रकोप बढ़ने के संकेत मिलने लगे। उत्तर-पश्चिम हवा की रफ्तार थमने और बादल छाए रहने से रात में लोगों ने बेचैनी महसूस की। रविवार को सुबह से पुरवाई चलने से कुछ देर तक गर्मी व उमस से लोगों को राहत मिली। बाद में धूप में तेजी आने के साथ फिर से लोगों के पसीने छूटने लगे। शाम को सूर्यास्त के बाद तक उमस महसूस होती रही।
विज्ञापन

गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार शाम को वायुदाब सामान्य से 20 अंक कम हो जाने से सोमवार को सुबह से बादल छाए रहेंगे और इस वजह से उमस भरी गर्मी तीखे तेवर दिखाएगी।

मौसम की मार से बच्चे बेहाल, बुखार, पेट दर्द से जूझ रहे

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। तापमान बढ़ने के साथ ही मौसम की मार से बच्चे बेहाल हो गए। बुखार के साथ ही पेट दर्द और बुखार घेरने लगा है। निजी व सरकारी अस्पतालों में समस्या लेकर मरीज पहुंच रहे हैं।
राजकीय मेडिकल कॉलेज की बाल रोग विभाग की ओपीडी में रोजाना ही 150 बच्चे आते हैं। इसमें 20 से 30 बच्चों में बुखार, पेट दर्द और दस्त की समस्या देखने को मिल रही है। शुद्ध पानी नहीं पीने के कारण बच्चों को दिक्कत आ रही है। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि दूषित पानी या खाने से बीमारियां पैदा होती है। शुद्ध पानी पीएं, पानी को उबालकर पीएं। बाहरी खाने-पीने से परहेज करें। बच्चे को खिलाते समय हाथ साफ होना जरूरी है।

-
डायरिया, खांसी और बुखार के बढ़ रहे मरीज
तिलहर। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के तहत क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को डायरिया, खांसी, बुखार, जुकाम आदि के 140 मरीज पहुंचे। इनमें 36 मरीजों की जांच करके उन्हें दवाएं दी गईं।

राजनपुर पीएचसी पर डॉ. हरि बाबू ने 50 मरीजों में से दस की जांचें कराईं और सभी को दवाएं सुलभ कराईं। रमापुर पीएचसी पर डॉक्टर का पद रिक्त होने से फार्मासिस्ट संजीव कुमार ने 55 मरीज देखे और 11 मरीजों की जांचें कीं। मोहल्ला कुंवर गंज की पीएचसी पर भी डायरिया, जुकाम, बुखार आदि मौसमी बीमारियों के मरीज ज्यादा पहुंचे। वहां के प्रभारी डॉ. अनुराग गुप्ता ने बताया कि 35 मरीजों का उपचार करके उनमें से 15 मरीजों की जांचें भी कराई गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें