फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 424 करोड़ की 24 परियोजनाओं का वित्त मंत्री ने किया शिलान्यास

विज्ञापन
शाहजहांपुर में शहीद द्वार में परियोजनाओं का ​शिलान्यास करते वित्त मंत्री सुरेश खन्ना। स्रोत: नग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहीद द्वार में नगर निगम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 424 करोड़ की लागत से प्रस्तावित 24 परियोजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। उन्होंने ‘टीम विश्वकर्मा’ मोबाइल एप का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि पहली बार एक साथ इतनी बड़ी संख्या में परियोजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है। ये सभी विकास कार्य जन-सहयोग एवं सामूहिक प्रयासों का परिणाम हैं। उन्होंने दुकानदारों व व्यापारियों से अपील की - यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सड़कों पर सामान न रखें।
उन्होंने ‘टीम विश्वकर्मा’ एप के बारे में बताया कि एप के माध्यम से प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत प्रशिक्षित कारीगरों को डिजिटल माध्यम से जोड़ दिया गया है। आम नागरिक इस एप के माध्यम से अपने क्षेत्र के कुशल कारीगरों से घर बैठे संपर्क कर सेवा प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

महापौर अर्चना वर्मा, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, एसपी राजेश द्विवेदी, नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह आदि मौजूद रहे। आभार डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जताया।
-
इन परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ
अमृत 2.0 योजना अंतर्गत 185.00 करोड़ लागत से पुनर्गठन पेयजल योजना में 21 नलकूप, छह ओवरहेड टैंक, 333 किमी पाइप लाइन, 45000 घरों को पेयजल कनेक्शन से जोड़ना है।
राज्य स्मार्ट सिटी मिशन योजना में 34.90 करोड़ लागत से ककरा में कनेक्शन सेंटर बनेगा।
मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत 28.31 करोड़ लागत से स्पोर्ट्स कॉंप्लेक्स का निर्माण होगा।
अर्बन हॉट एंड प्लाजा, कॉमर्शियल कांम्पलेक्स, 22.20 करोड़ लागत से केरूगंज चौराहा पाकड़ चौकी से (एसटीपी) व गोशाला से होते हुए स्मार्ट रोड का निर्माण होगा।
विज्ञापन

20.37 करोड़ लागत से शहीद द्वार में प्लेनेटोरियम का निर्माण।
लोधीपुर में 20.18 करोड़ लागत से जलापूर्ति का कार्य, 13.37 करोड़ लागत से शहीद द्वार में मैकनाइज्ड कार पार्किंग का निर्माण आदि कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें