फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 14 पत्रावलियों पर हुई सुनवाई, एक दंपती का समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र पर सोमवार को 14 पत्रावलियों पर सुनवाई हुई। इनमें एक दंपती के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन

थाना सिंधौली क्षेत्र के एक दंपती की शादी को करीब आठ वर्ष हो चुके हैं। महिला का कहना था कि उसका पति अत्यधिक शराब पीता हैं और खर्च के लिए पैसे नहीं देता है। इसी बात को लेकर विवाद था। इससे नाराज होकर छह माह से अपने मायके में रह रही थी।
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी उप-निरीक्षक मधु यादव ने बताया कि दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया। दोनों पक्षों की आपस में वार्ता कराई गई। इस बीच दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया। इस मौके पर सिपाही मोनिका रानी, करुणा, पिंकी आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें