फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्वच्छताकर्मियों की समस्याएं सुनीं, समय से वेतन देने के निर्देश

विज्ञापन
सुभाष चंद्र बोस सामुदायिक भवन में लोगों की समस्याएं सुनते उप्र अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजात
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे की अध्यक्षता में सुभाष चंद्र बोस सामुदायिक भवन में संबंधित योजनाओं और प्रकरणों की समीक्षा बैठक हुई। सदस्य ने स्वच्छता कर्मियों की शिकायतें और समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण कराने और स्वच्छता कर्मियों को समय से वेतन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने विभिन्न योजनाओं में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लाभार्थियों की जानकारी दी। बैठक में अत्याचारों से पीड़ित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों को आर्थिक सहायता योजना के तहत दर्ज प्रकरणों की भी समीक्षा की गई।
कुल 186 प्रकरणों में 286 पीड़ित व्यक्ति शामिल रहे। इन प्रकरणों के लिए 175 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई थी, जिसके सापेक्ष पूरी 175 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जा चुकी है। बैठक में डीडीओ ऋषि पाल सिंह, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें