फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलहर के 20 लोगों को जांच के लिए भेजा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। मुंबई नेपाल हरियाणा और दिल्ली से 117 प्रवासी मजदूर बृहस्पतिवार को तिलहर पहुंचे। सभी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। जांच में सभी ठीक पाए गए। नेपाल में ईट भट्टों पर काम करने वाले श्रमिक परिवार सहित अपने घर लौट रहे थे। बच्चों समेत सभी की थर्मल जांच की गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. कमरुज्जमा ने बताया कि ग्रामीण और नगर क्षेत्र से 20 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

नगर के जीजीआईसी शेल्टर होम पर नेपाल में ईंट भट्टे पर काम करने वाले 51 प्रवासी मजदूर परिवार समेत बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे। सेंटर प्रभारी लेखपाल अंकुर चौधरी ने बताया कि सभी मजदूरों की स्वास्थ्य टीम के द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग की गई। जांच में सभी मजदूर ठीक पाए गए। सभी मजदूर निगोही ब्लॉक से गांव सड़ा खास, ऊन कला और दतेली के रहने वाले हैं। सभी को भोजन कराने और राशन किट देने के बाद 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया गया है। नगर की सीएचसी पर मुंबई, नेपाल, हरियाणा और दिल्ली से 66 प्रवासी मजदूर बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे। थर्मल स्क्रीनिंग में सभी ठीक पाए गए हैं। सभी मजदूरों को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया गया है। इसमें मुंबई से आए दो मजदूरों को कल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा जाएगा। बृहस्पतिवार को नगर और ग्रामीण क्षेत्र में जांच कर रही स्वास्थ्य टीमों के माध्यम से 20 लोग संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें एंबुलेंस से जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें